यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab News: नवांशहर में एक ही परिवार के तीन लोगों ने निगला जहर, उपचार के दौरान मौत
पंजाब के नवांशहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक ही परिवार के तीन ...और पढ़ें

HighLights
- मां-बेटी की मौत के बाद शख्स ने खाया जहर
- तीनों ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
- घरेलू क्लेश बना आत्महत्या की वजह
जागरण संवाददाता, नवांशहर। पंजाब में नवांशहर के गांव मल्लपुर अड़कां में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली।
जांच अधिकारी एएसआई मोहिंदर पाल ने बताया कि गांव मल्लपुर अड़कां की रहने वाली 38 वर्षीय सोनिया व उसकी 15 वर्षीय बेटी मनप्रीत कौर ने जहरीली चीज निगल ली, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।
सोनिया के पति ने भी बाद में खाया जहर
आनन-फानन में गांववालों ने पीड़ितों को नवांशहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां पर कुछ समय के बाद दोनों की मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद गांववासियों को सूचना मिली कि सोनिया के पति अवतार सिंह ने भी कोई जहरीली चीज निकल ली है।
उसे नवांशहर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया यहां पर अवतार सिंह ने भी दम तोड़ दिया। अवतार सिंह व सोनिया की 12 वर्षीय छोटी बेटी स्कूल गई हुई थी।
एएसआई मोहिंदर पाल पाल ने बताया कि घरेलू क्लेश के कारण तीनों ने आत्महत्या की है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
दुर्घटना के आरोप में व्यक्ति के ऊपर केस दर्ज
वहीं, दूसरी ओर शहर के थाना सिटी बलाचौर पुलिस ने दुर्घटना करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में बलाचौर के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि गांव जगतपुर के रहने वाले जसपाल ने उसके 18 वर्ष के बेटे समीर की मोटरसाईकिल में टक्कर मार दी थी। जिससे समीर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित जसपाल के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।