नवांशहर में एलआसी की सेवाओं का किया बखान
नवांशहर सीएलए लायंस क्लब नवांशहर ने एक विशेष कार्यक्रम नवांशहर में सुरिदर झल्ली मुख्य प्रबंधक एलआइसी के नेतृत्व में करवाया गया।
जेएनएन, नवांशहर: सीएलए लायंस क्लब नवांशहर ने एक विशेष कार्यक्रम नवांशहर में सुरिदर झल्ली मुख्य प्रबंधक एलआइसी के नेतृत्व में करवाया गया। इस अवसर पर कपूर सिंह सीनियर डिवीजनल मैनेजर जालंधर एलआइसी आफ इंडिया बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एलआइसी के मेहनती कर्मचारियों को उत्साहित करना है। जिले में मेहनती स्टाफ की मेहनत से ही एलआइसी बढि़या सेवाएं दे रहा है। 113 डिवीजनों में से जालंधर 113वें रैंक पर हैं। इसी तरह नवांशहर भी जालंधर डिवीजन का एक हिस्सा है। एलआइसी के आठ जोन, 248 ब्रांचें तथा 113 डिवीजन स्थापित हैं, जो लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक सुरिदर झल्ली ने सभी का धन्यवाद किया और सीएलए लायंस क्लब की और से की जा रही समाज सेवी कार्यों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर मनदीप कौर प्रधान, सरपरस्त कुलवंत सिंह, एमएम संभियाल, मनीष, ब्रह्मदेव, बलजिदर सिंह, पुरुषोत्तम चड्ढा, कृष्ण लाल सभ्रवाल, कनव चोपड़ा, मनजिदर कौर, अनीता, रोबिन, मनजिदर कौर आदि उपस्थित थे।