भोले के जयकारों से शिवमय हुआ मेहंदीपुर
गांव मेहंदीपुर स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रभातफेरियां शुरू हो गई हैं।
जेएनएन, बलाचौर : गांव मेहंदीपुर स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रभातफेरियां शुरू हो गई हैं। शिवशक्ति सेवा मंडली के प्रधान मनजीत भोला, नरेश डोगरा और सतपाल राणा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी शिव मंदिर गांव मेहंदीपुर से शिवरात्रि पर मंदिर पुजारी पंडित विनोद भारद्वाज के नेतृत्व में शिव भक्तों की तरफ से प्रभातफेरियों का आरंभ किया गया है। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में नतमस्तक होने के बाद प्रभातफेरी में शामिल होकर भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया। नगर की परिक्रमा करने के बाद प्रभातफेरी मंदिर में आकर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर चाय पकौड़ों और मिठाई के लंगर बरताए गए। 16 फरवरी को नरेश कुमार, 17 को रघुवीर सिंह, 18 को हरचरन दास, गौतम चन्नी बलाचौर के निवास में और 19 फरवरी को पुष्पिदर शर्मा के निवास में प्रभातफेरी पहुंचेगी। अवतार सिंह ने भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया जाएगा। मनजीत भोला ने बताया कि 20 फरवरी को सुबह दस बजे शिव मंदिर मेहंदीपुर में ज्योति प्रचंड के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ वरिंदर कौर थांदी और समूह समिति के सदस्य करेंगे। शोभायात्रा में सुंदर झांकी निकालीं जाएंगी। फरवरी 21 को श्री शिव पुराण पाठ के भोग के बाद सुबह 10 बजे श्री रामायण पाठ का शुभारंभ पंडित विनोद भारद्वाज करेंगे। 22 फरवरी को सुबह 10 बजे श्री रामायण पाठ के भोग डाले जाएंगे और भजन मंडलियों की और से भोलेनाथ का गुणगान किया जाएगा। हरबंस शर्मा स्पेन वालों का परिवार अटूट लंगर वितरित करेगा। इस मौके पर पार्षद सोढ़ी सिंह, कुलदीप सिंह, नरेश कुमार, दीपक राणा, सुरिंदर राणा, सुखविन्दर पाल सहित नगर निवासी मौजूद थे।