पूनम माणिक बनी भाजपा की जिला प्रधान
भाजपा पंजाब ने जिला शहीद भगत सिंह नगर नवांशहर के लिए भाजपा की जिला सचिव रही पूनम माणिक को जिला प्रधान नियुक्त किया है। पूनम माणिक भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय महामंत्री भी है।
जागरण संवाददाता,नवांशहर : भाजपा पंजाब ने जिला शहीद भगत सिंह नगर नवांशहर के लिए भाजपा की जिला सचिव रही पूनम माणिक को जिला प्रधान नियुक्त किया है। पूनम माणिक भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय महामंत्री भी है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा द्वारा डॉ.क्टर पूनम माणिक को जिला प्रधान नियुक्त करके चिट्ठी जारी कर दी गई है। इस मौके पर पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए पूनम माणिक ने प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के विकास के लिए दिन रात सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को नवांशहर में मजबूत करेंगी। इस मौके पर अश्वनी बलगन पूर्व जिला प्रधान ने कहा कि 14 साल बाद नवांशहर से जिला प्रधान नियुक्त किया गया है । आर्ट ऑफ लिविग के शिक्षक मनोज कंडा ने कहा कि पूनम माणिक को प्रधान बनाना निश्चित ही पार्टी को नवांशहर शहर में ऊंची बुलंदी पर लेकर जाएगा और जनकल्याण के कार्यों को गति मिलेगी। इस मौके पर रजनी कंडा मीडिया इंचार्ज पंजाब भारत तिब्बत सहयोग मंच, नवीन बल्लगन, एकता बल्लगन, मनीष माणिक, बलवंत सिंह, रितू जोशी, अरुण मुरगई, शमा मलहन, सतपाल साहलों, जगतार सिंह मेहंदीपुर, गुरदियाल सिंह, दीपक जिदल, रविश दत्ता, शंकर दुग्गल शहरी प्रधान अकाली दल, रमन मल्होत्रा, ललित मोहन पाठक पूर्व जिला प्रधान नगर कौंसिल नवांशहर, पार्षद परम सिंह खालसा, दिनेश खन्ना, नम्रता खन्ना, विवेक मारकंडा प्रधान गोकुलधाम गोशाला, रवि भूषण गोयल, प्रितपाल बजाज, हिम्मत तेजपाल, संजीव राणा, बलवंत सिंह सैनी, हिम्मत तेजपाल, रामा नंद भनोट, दिनेश जैन, मोहित जैन आदि मौजूद रहे।