जाली पासपोर्ट बनाने के आरोप में पति -पत्नी नामजद
नवांशहर थाना सदर बलाचौर पुलिस ने जाली पासपोर्ट बनाने के आरोप में पति व पत्नी पर मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 03:13 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 03:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर: थाना सदर बलाचौर पुलिस ने जाली पासपोर्ट बनाने के आरोप में पति व पत्नी पर मामला दर्ज किया है। एसआइ जरनैल सिंह ने बताया कि गांव खानपुर कुल्लेवाल के रहने वाले जसवीर सिंह व उसकी पत्नी ने जाली कागजात तैयार कर कमलजीत कौर के नाम का पासपोर्ट बनवाया था, जबकि पहला पासपोर्ट राजविदर कौर के नाम का ही था। पुलिस ने जांच के बाद जसवीर सिंह व उसकी पत्नी राजविदर कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें