हमला करने के आरोप में चार पर मामला दर्ज
नवांशहर थाना सदर बंगा पुलिस ने एक व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 02:08 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 02:08 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर: थाना सदर बंगा पुलिस ने एक व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से एक अज्ञात है। पुलिस को दी शिकायत में गांव जंडियाला के रहने वाले मनजीत सिंह ने बताया कि उसके गांव के रहने वाले पिदी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उस पर, उसके बेटे व बहू पर बिना किसी कारण हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने पिदी व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें