पौधे लगा डॉ. मुखर्जी को किया याद
भाजपा की एक विशेष बैठक शनिवार को पूर्व मंडल प्रधान लाला उड़ीक चंद की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय काठगढ़ में हुइ
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 03:51 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 03:51 PM (IST)
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : भाजपा की एक विशेष बैठक शनिवार को पूर्व मंडल प्रधान लाला उड़ीक चंद की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय काठगढ़ में हुई, जिसमें विशेष तौर पर भाजपा के मंडल प्रधान प्रिसीपल प्रेम प्रकाश शर्मा ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस को लेकर उनकी प्रतिमा पर हार बनाए गए। इस अवसर पर सभी ने एक-एक पौधा भी लगाया। बैठक में भाजपा उप प्रधान राणा शंकार सिंह नंबरदार, सुभाष शर्मा प्रधान सनातन धर्म सभा, गौरव वैद्य भाजपा युवा मोर्चा, जतिदर मिटू, राजिदर खटाणा, विष्णु प्रसाद, चौधरी अमरजीत बिल्लू आदि शामिल थे। इस दौरान भाजपा वर्करों की ओर से नीम, आम और जामुन के पौधे लगाए गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें