Move to Jagran APP

शरीर को हमेशा निरोग रखने का साधन है योग

योग भगाए रोग यह बात गलत नहीं बल्कि बिल्कुल सही है। योग करने से सभी बीमारियां दूर हो सकती हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jun 2019 05:44 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jun 2019 05:44 PM (IST)
शरीर को हमेशा निरोग रखने का साधन है योग
शरीर को हमेशा निरोग रखने का साधन है योग

चमन लाल, बंगा : योग भगाए रोग, यह बात गलत नहीं बल्कि बिल्कुल सही है। योग करने से सभी बीमारियां दूर हो सकती हैं। दुनिया भर के लोग योग को अपना कर खुद को स्वस्थ बना रहे हैं। योग के बारे में समाज के विभिन्न वर्गो के लोगों से बातचीत गई। उन्होंने कहा योग के फायदे बताए और कहा कि योग शरीर को निरोग रखने का साधन है।

loksabha election banner

योग से नशे से भी मिल सकता है छुटकारा : सतपाल सूरी

बंगा के योग आचार्य सतपाल सूरी ने कहा कि योग द्वारा हर बीमारी का इलाज किया जा सकता है। योग से थकावट नहीं होती। कसरत करने से बल्कि थकावट होती है। योग करने से सभी प्रकार की बीमारियां ठीक हो सकती है। इससे नशे से भी छुटकारा मिलता है, जो लोग नशे के आदी है यदि योग करना शुरू करें तो नशे से दूर हो जाएंगे।

वात, पित और कफ को भी कंट्रोल करता है योग : बिलजीत

गुरु नानक कॉलेज बंगा की प्रोफेसर बिमलजीत कौर का कहना है कि योग से शरीर स्वस्थ और निरोग रहता है। योग वात, पित और कफ को कंट्रोल करता है। योग के विभिन्न आसान कई प्रकार की बीमारियों को ठीक कर सकते हैं।

योग का कोई साइड इफेक्ट नहीं : सुखविंदर

प्रोफेसर सुखविदर सिंह का योग के बारे मे कहना है कि योग का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। परन्तु गलत योग करने से शरीर को नुकसान हो सकता है। हंसना व रोना भी महत्वपूर्ण योग का हिस्सा है। योग के लिए योग गुरु का भी होना जरूरी है। योग की क्रियाएं सरल होती है। सभी आयु के लोग योग को कर सकते हैं।

हर परिवार को पांच मिनट जरूर हंसना जरूर : सुरिंदर

प्रोफेसर सुरिदर शर्मा ने अष्टांग योग के बारे में कहा कि यम, नियम, आसन, प्राणायाम, परिहार, धारना, ध्यान और समाधि करने से शरीर को तंदुरुस्त व मजबूत किया जा सकता है। परिवारों में हंसना, हंसाना खत्म हो गया है। हर परिवार को पांच मिनट हंसना जरूर चाहिए। शरीर को निरोग रखने के लिए योग जरूरी है।

फायदों को देखते हुए दुनिया में अपनाया योग : सुखविंदर

सुखविदर सिंह का कहना है कि योग से गंभीर बीमारियों का इलाज संभव है। शरीर स्वस्थ और निरोग रहता है। योग से हो रहे बिना डाक्टरी इलाज के फायदों के कारण पूरे संसार के अधिकतर देशों ने अपनाना शुरू किया है। जागरूक लोग योग को अपना रहे हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.