पंजाब की जनता चाहती है बदलाव : सतनाम चेची
पंजाब में विधान सभा चुनाव अभी दूर है। परंतु सभी पार्टियां अपनी राजनीति को तय कर रही है। दिल्ली में आप पार्टी की दोबारा सरकार बनने से पंजाब में आप वर्करों के हौसले बुलंद हैं।
संवाद सहयोगी, काठगढ :
पंजाब में विधान सभा चुनाव अभी दूर है। परंतु सभी पार्टियां अपनी राजनीति को तय कर रही है। दिल्ली में आप पार्टी की दोबारा सरकार बनने से पंजाब में आप वर्करों के हौसले बुलंद हैं। आप पार्टी के पूर्व पंजाब सचिव तथा पूर्व हलका इंचार्ज चौधरी सतनाम चेची ने काठगढ़ में बातचीत करते कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार ने जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। अकाली-भाजपा का कार्यकाल पहले ही देख चुके हैं। अब आप पार्टी की सरकार पंजाब में जनता लाएगी। कांग्रेस सरकार शराब के खूनी खेल से स्वयं ही घिर गई है। अपने ही नेता अब उनके साथ नहीं हैं। आप पार्टी की मोबाइल द्वारा मेंबरशिप ने दिल्ली में पार्टी को अपनी शक्ति बता दी है। चौधरी सतनाम चेची ने कहा कि विधान सभा हलका बलाचौर में भी आप पार्टी मेंबरशिप को लेकर तीनों सीटों से आगे हैं। अभी चुनाव दूर है, लोगों से संपर्क जारी है। शिक्षा, सेहत, बिजली, पानी इस मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ेगी। उनके साथ इंस्पेक्टर बनारसी दास भी मौजूद थे।