उद्योग बाहरी लोगों को दे रहे नौकरियां, रोष
कंडी संघर्ष कमेटी ने आरोप लगाया है उद्योगों के प्रबंधक लगातार स्थानीय कर्मचारियों को परेशान कर रहे हैं।
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : कंडी संघर्ष कमेटी ने आरोप लगाया है उद्योगों के प्रबंधक लगातार स्थानीय कर्मचारियों को परेशान कर रहे हैं। सरपंच कमाल सिंह की अध्यक्षता में गांव फतेहपुर में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से कमेटी के पंजाब के सीनियर मीत प्रधान कामरेड महासिंह रौड़ी ने भाग लिया। उन्होंने कहा के उद्योगों के प्रबंधकों की लगातार धक्केशाही की रिपोर्टे आ रही हैं। वे लोकल कर्मचारियों को जानबूझ कर परेशान कर रहे हैं। बाहर के लोगों को नौकरियां दी जा रही हैं। जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में सचिव कामरेड राणा कर्ण सिंह ने व जानवादी स्त्री सभा की जिला प्रधान शशी राणा ने भी भाग लिया। राणा करण सिंह ने कहा कि कैप्सूल फैक्ट्री का छोटा उद्योग है और वह बड़े उद्योगों की तरह ही कर रहा है। उसको सोमवार को एक ज्ञापन दिया जाएगा। अगर वह न समझेंगे तो पांच अगस्त को गेट पर चक्का जाम कर दिया जाएगा और पुतले भी जलाए जाएंगे। शशी राणा ने कहा कि हवा पानी को दूषित कर रखा है। उसकी मार क्षेत्रवासी खा रहे हैं। हमारे नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं यह इंसाफ का काम नहीं है। कामरेड करनैल सिंह भल्ला ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सरपंच कमल सिंह सरपंच नंगल, बलवीर सिंह सरपंच टौंसा, अवतार कौर सरपंच भेडियां, बलविदर कौर सरपंच फतेहपुर, केवल कृष्ण प्रधान जंगलात यूनियन, रणजीत राणा, हुसन चंद मझोट, मनोहर लाल, कामरेड दर्शन सिंह, मोहन सिंह, सुखजिदर सिंह, तुलसी राम आदि उपस्थित थे।