Move to Jagran APP

पेंडू मजदूर व मिस्त्री मजदूर यूनियन 29 अक्टूबर को करेगी चक्का जाम

मिस्त्री मजदूर व पेंडू मजदूर यूनियन इफ्टू की एक बैठक गांव बागोवाल में गुरनाम सिंह की अध्यक्षता में हुई। इ

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 05:37 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 05:37 PM (IST)
पेंडू मजदूर व मिस्त्री मजदूर यूनियन 29 अक्टूबर को करेगी चक्का जाम
पेंडू मजदूर व मिस्त्री मजदूर यूनियन 29 अक्टूबर को करेगी चक्का जाम

संवाद सहयोगी, काठगढ़ : मिस्त्री मजदूर व पेंडू मजदूर यूनियन इफ्टू की एक बैठक गांव बागोवाल में गुरनाम सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें इफ्टू के राज्य सचिव कामरेड अवतार सिंह तारी ने मुख्य तौर पर हिस्सा लिया। उनके साथ जिला मिस्त्री मजदूर यूनियन की प्रधान कामरेड निर्मल सिंह जंडी ने भी शिरकत की। इस अवसर पर कामरेड अवतार सिंह तारी ने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार अपना कार्यकाल पूरा करने के नजदीक पहुंच गई है लेकिन मजदूरों के साथ किया एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि चुनाव में एक वादा किया गया था कि गरीब-मजदूर को पांच-पांच मरले घर बनाने के लिए दिया जाएगा लेकिन नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि नीले कार्डो को बनाने का ड्रामा भी पिछले पांच महीने से चल रहा है लेकिन कार्ड नहीं बनाए गए। गरीब के कर्ज माफ भी नहीं किए गए।

loksabha election banner

कामरेड निर्मल सिंह जंडी ने कहा कि मजदूरों की रजिस्ट्रेशन का काम भी नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई मजदूर वहां जाते हैं तो बहाना बनाया जाता है कि सर्वर नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा का काम भी बंद कर रखा है। उन्होंने कहा कि 29 अक्टूबर को विधायक के दफ्तर के आगे प्रदर्शन किया जाएगा और वादा याद करवाया जाएगा। इस अवसर पर पेंडू मजदूर यूनियन तहसील बलाचौर के प्रधान अशोक जनागल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जसपाल उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.