Move to Jagran APP

जालंधर में लगाए गए किसानों के जाम से परेशान होते रहे यात्री

जालंधर में किसानों की ओर से लगाए गए जाम व धरने के कारण लोग परेशान हुए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Aug 2021 09:52 PM (IST)Updated: Fri, 20 Aug 2021 09:52 PM (IST)
जालंधर में लगाए गए किसानों के जाम से परेशान होते रहे यात्री
जालंधर में लगाए गए किसानों के जाम से परेशान होते रहे यात्री

जागरण संवाददाता, नवांशहर :

loksabha election banner

जालंधर में किसानों की ओर से लगाए गए जाम व धरने के कारण यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से रास्ता बंद होने के कारण कई बसें नवांशहर के बस स्टैंड मे ही खड़ी रही तो कई अन्य रास्तों से जालंधर के लिए रवाना हुई। वहीं जालंधर से दो बसों को छोड़ कर कोई भी बस नवांशहर नही आ पाई। सवारियां बसों का इंतजार करती रहीं पर जाम व धरने के कारण बसें नही आ पाईं। बस स्टैंड नवांशहर में चंड़ीगढ़ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे अमरीक, राहुल, गुरमीत कौर व नेहा ने बताया कि उन लोगों ने चंडीगढ़ किसी काम के सिलसिले से जाना था पर दोपहर 12 बजे से वो बस का इंतजार कर रहे हैं। एक घंटे से भी ज्यादा समय उन्हें बस स्टैंड में बैठे हुए हो गया है पर कोई बस नही आई है। लोकल यात्रा करने के लिए लोगों को मिन्नी बसों का सहारा लेना पड़ा। इस बारे में पंजाब रोडवेज के सुपरवाइजर गुरनाम सिंह ने बताया कि नवांशहर रोडवेज की बसों को चंडीगढ़ की ओर जाने से लोगों को चंडीगढ़ की ओर जाने के लिए ज्यादा परेशानी का सामना तो नही करना पड़ा पर भीड़ ज्यादा होने से लोगों को दिक्कत हुई। जालंधर से बहुत ही कम बसें आईं। लोगों को बस स्टैंड पर कई घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा। जाम के चलते चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना की तरफ जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, कई घंटे लोग धूप में परेशान होते रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.