फलों व सब्जियों की संभाल के लिए 33 किसानों को दी ट्रेनिंग
कैंप में किसानों को फलों और सब्जियों को तोड़ने के बाद संभाल और मेडिसन के बारे में जानकारी दी गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 10:04 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 06:16 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बलाचौर : बल्लोवाल सोंखड़ी में पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना के अंतर्गत चल रहे पंजाब हार्टिकल्चर सेंटर और स्किल डेवलपमेंट सेंटर ने एक दिन का ट्रेनिंग कैंप लगाया। कैंप में किसानों को फलों और सब्जियों को तोड़ने के बाद संभाल और मेडिसन के बारे में जानकारी दी गई। सब्जियों की खेती में प्रयोग और उसके महत्व के बारे में भी बताया गया। डायरेक्टर डॉ. वीवीसी महाजन ने फलों और सब्जियों की क्वालिटी को बरकरार रखने और ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए पैकिग और स्टोर करने की तकनीक बताई। बागवानी विकास अधिकारी विक्रमजीत सिंह ने फलों और सब्जियों को पकाने, ग्रेडिग, पैकिग और स्टोर करने की तकनीकों की प्रदर्शनी से भी अवगत करवाया गया। कैंप में 33 किसानों ने भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें