एक किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार
थाना राहों पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 06:57 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 05:10 AM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर : थाना राहों पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआइ कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान गांव भारटा के पास एक व्यक्ति देखा। पुलिस को देखकर उक्त व्यक्ति घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। जब उसे पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के थाना फतेह के रहपुरा जागीर वासी दवेदरा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें