पांच ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
थाना सिटी बंगा पुलिस ने पांच ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 03:02 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 03:02 PM (IST)
जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना सिटी बंगा पुलिस ने पांच ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। एएसआइ सुरिदर कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान जब वह सागर गेट बंदा से रेस्ट हाउस की ओर जा रहे थे, तो सामने से एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देख वह घबरा गया और मौके से भागने की कोशिश करने लगा। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से पांच ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने गांव जंडियाला के रहने वाले आरोपित जसवीर राम के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना सिटी बंगा पुलिस ने पांच ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें