120 प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक गिरफ्तार
थाना सदर नवांशहर पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 120 गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 03:13 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 03:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना सदर नवांशहर पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 120 गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआइ पवन कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान जब वो बघौरा में थे, तो नहर पुल के साथ एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वो घबरा गया व भागने की कोशिश करने लगा। जब शक के आधार पर उसे पकड़कर उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 120 गोलियां बरामद की गई। पुलिस ने गांव बघौरां के रहने वाले आरोपित गुरशरणजीत के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें