10 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
थाना बहराम पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 06:20 PM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 06:10 AM (IST)
जेएनएन, नवांशहर : थाना बहराम पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एएसआइ पवित्र सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इस दौरान जब वह गांव जंडियाली पहुंचे तो सामने से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया व भागने की कोशिश करने लगा। जब शक के आधार पर उसे रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें