30 लीटर लाहन के साथ एक काबू
थाना सदर की पुलिस ने 30 लीटर लाहन के साथ एक व्यक्ति को काबू किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 06:07 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 06:07 PM (IST)
जेएनएन, नवांशहर : थाना सदर की पुलिस ने 30 लीटर लाहन के साथ एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआइ प्रेम लाल पुलिस पार्टी के साथ गांव भंगल कलां के गेट में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने घर में अवैध शराब निकालने का कार्य कर रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर उक्त व्यक्ति के घर पर रेड करके उक्त व्यक्ति को 30 लीटर लाहन से साथ काबू किया है। आरोपित की पहचान गांव भंगल कलां निवासी सुलक्खन सिंह के रूप में हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें