तीन किलो चूरापोस्त के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
नवांशहर थाना औड़ की पुलिस ने चूरापोस्त के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Apr 2019 05:40 PM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2019 05:40 PM (IST)
जेएनएन, नवांशहर : थाना औड़ की पुलिस ने चूरापोस्त के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस तीन किलो चूरापोस्त बरामद किया गया। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना औड़ की पुलिस ने लड़ोया में गश्त के दौरान एक स्कूटी से महिला को आते हुए देखा। स्कूटी पर कोई भी नंबर नहीं लगा था। महिला ने पुलिस को देख अपने पास रखा एक प्लास्टिक का लिफाफा खेतों में फेंक दिया। पुलिस ने शक के आधार पर महिला को रोका और लिफाफे को देखा तो उसमें चूरापोस्त था। पुलिस ने आरोपित की पहचान परागपुर निवासी अमरजीत कौर उर्फ मिर्च के रूप में हुई। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें