धनतेरस को लेकर बाजारों में रौनक व चहल-पहल
संवाद सहयोगी, काठगढ़ धनतेरस को लेकर काठगढ़ मार्केट में बर्तनों की दुकानों पर बर्तनों की खरीददार
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 12:03 AM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 12:03 AM (IST)
संवाद सहयोगी, काठगढ़
धनतेरस को लेकर काठगढ़ मार्केट में बर्तनों की दुकानों पर बर्तनों की खरीददारी करने वालों की चहल पहल बनी रही। दीवाली से पहले यह त्योहार भी घर की किचन का श्रृंगार माना जाता है। महिलाएं इसदिन कोई नया बर्तन जरूर खरीद करती है। ताकि किचन में बढ़ोतरी बनी रहे। धन की देवी लक्ष्मी माता को याद करके कोई न कोई बर्तन, सोना, तांबा, स्टील आदि खरीद कर रखा जाता है। इसलिए इसे धनतेरस का शुभ दिन कहा जाता है। माता लक्ष्मी घर परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखे। इसलिए दीवाली वाले दिन पूजन में नए खरीदे गए बर्तन को बीच में रखा कर माता लक्ष्मी देवी का आभार व्यक्त किया जाता है और घर के बर्तनों में एक और नया बर्तन बीच में शामिल कर लिया जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें