रुख व कोख बचाना समय की जरूरत है : जगजीत सिंह
धरती की तपिस दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस का कारण ग्लोबलाइजेशन होना है।
संवाद सहयोगी, राहों
धरती की तपिस दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस का कारण ग्लोबलाइजेशन होना है। मनुष्य ने अपने चारों तरफ को गंदा व दूषित कर दिया है। वातावरण को दूषित करके धरती की तपिश बढ़ रही है व ध्रुवों से बर्फ पिघल रही है। वातावरण को बचाना हमारा सब का पहला फर्ज है।
यह विचार जगजीत सिंह जिला शिक्षा अफसर ने धरती दिवस को समर्पित सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल राहों में वृक्ष लगाओ मुहिम शुरू करते समय प्रेस से सांझे किए। उन्होंने कहा कि जितनी तेजी से हम पेड़ों को काटा जा रहा है, उतनी तेजी से पेड़ नहीं लगाए जा रहे। पेड़ों की कमी के कारण धरती पर आक्सीजन की कमी आ जाएगी। इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। ताकि धरती पर मानव जीवन संभव रह सके। इस मौके पर उन्होंने समूह अध्यापक वर्ग को प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चों को इस बारे में प्रेरित किया जाए कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जाएं और उनकी देखभाल की जाए। इस अवसर पर उनके साथ उप जिला शिक्षा अफसर अमरीक सिंह, सतनाम सिंह जिला साइंस सुपरवाइजर, गुरदियाल मान जिला सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर व स्कूल स्टाफ सदस्य हाजिर थे।