धनतेरस पर बाजार हुआ गुलजार, व्यापारी गदगद
जेएनएन, नवांशहर : दीवाली से ठीक दो दिन पहले धनतेरस पर बाजार में खरीदारों से गुलजार रहा। लोगों ने
जेएनएन, नवांशहर : दीवाली से ठीक दो दिन पहले धनतेरस पर बाजार में खरीदारों से गुलजार रहा। लोगों ने बाजारों में बर्तन, सोने चांदी के आभूषण के अलावा वाहन की खरीदारी पर जोर दिया। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लुभाने छूट के साथ मुफ्त उपहार की भी पेशकश की गई थी, जिसका फायदा भी बाजार को मिला। धनतेरस में हुए कारोबार से व्यापारी भी गदगद रहे। उल्लेखनीय है कि धनतेरस पर खरीदारी शुभ माना जाता है।
शहर के कोठी रोड बाजार गीता रोड बाजार, रेलवे रोड बाजार समेत आसपास के बाजारों में लोग खरीदारी करने को पहुंचे। लोगों ने सोने-चांदी की जमकर खरीदारी की। लक्ष्मी-गणेश के मूर्तियों की बिक्री भी खूब हुई। लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीददारी की। इसमें फ्रिज, एलइडी, वा¨शग मशीन, कंप्यूटर, लैपटाप के साथ ही मोबाइल व अन्य उत्पाद भी शामिल है।
चांदी के सिक्के की हुई सेल
सराफ दीपक कुमार का कहना है कि बाजारों में सोने-चांदी के सिक्कों की बहार धनतेरस के मौके पर सोना-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इसीलिए सर्राफा बाजार पूरी तरह से तैयार दिख रहा है। इसके लिए सोने चांदी के सिक्के नए-नए डिजाइन में बाजार में आ चुके है। इसके अलावा चांदी के बर्तन, लक्ष्मी-गणेश के चांदी के सिक्के भी खूब सेल हो रही हैं।
स्टील, पीतल, तांबेके बर्तन की चमक
बरतनों वाले दिलबाग राय का कहना है कि धनतेरस पर बर्तनों की भी खूब खरीदारी की जाती है। मध्यमवर्गीय वर्ग बर्तनों की खरीदारी की है। टिफिन बॉक्स, खाने का डिब्बा, गिलास, कटोरी, चम्मच-कांटा सेट समेत विभिन्न आइटमों पर लोगों का जोर रहै। बर्तनों की खरीदारी के मद्देनजर शहर के बाजारों में दर्जनों दुकानों पर स्टील, पीतल, तांबा आदि के बर्तन चमक रहे है।
गजक, सोन पापड़ी की बिक्री हो रही है। सुशील गरोवर का कहना है कि धनतेरस व दीपावली पर मिठाई की खास खरीदारी की जाती है। इस दिन लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर त्योहार मनाते है। शहर में इन दिनों की मिठाइयों की दुकानों की बहार काजू, किसमिस, चिलगोजे, बादाम आदि ड्राइ फ्रूट्स की डिब्बे भी बाजार में उपलब्ध है। इसके साथ ही गजक, सोन पापड़ी की बिक्री हो रही है।
इलेक्ट्रोनिक्स आइटम की दुकानों पर लगी रही भीड़
अजय कुमार ओहरी का कहना है कि दीपावली पर फ्रिज, टीवी, एलइडी बाइक व चोपहिया वाहन के शो-रूम पर भी आजकल खूब चहल-पहल है। खरीदारी के लिए लोग वाहनों के माडल व डिजाइन, माइलेज समेत विभिन्न खूबियों की जांच पड़ताल पहले ही कर रहे है, ताकि शुभ मौके पर खरीदारी कर सके। बाजार में इलेक्ट्रोनिक्स आइटम भी अलग-अलग खूबियों से सजे है। रंग बिरंगी रोशनी से सजाने के साथ ही झालरों की खरीदारी कर रहे हैं।
भारतीय लाइट की बिक्री पर जोर दे रहे हैं। अश्वनी कुमार खुल्लर का कहना है कि दीपावली व धनतेरस पर सजावट वाली लड़ियां की खूब बिक्री हो रही है। इसके चलते दुकानें भी खूब तैयार है। सजावट के लिए सामान खूब दिख रहे है। धनतेरस व दीपावली पर खरीदारी अच्छी होने की आस है। इसको लेकर बरतन, इलेक्ट्रिकल्स एवं मोटर बाइक आदि दुकानों में आकर्षक सजावट की गयी है। शहर के चौक-चौराहों पर पटाखे और लाइट की दुकानें लग गयी हैं। चाइनीज लाइट की स्टॉक कम है। इस वर्ष ग्राहकों का मिजाज देखते हुए इलेक्ट्रानिक्स दुकानदारों ने पारंपरिक भारतीय लाइट की बिक्री पर जोर दे रहे हैं।