रोडवेज कांट्रेक्ट वर्कर्स ने किया प्रदर्शन
जासं, नवांशहर विभिन्न मांगों को लकर रोडवेज/पनबस कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने विरोध प्रदर्शन
जासं, नवांशहर
विभिन्न मांगों को लकर रोडवेज/पनबस कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से उन्हें पक्का करने व समान वेतन देने की मांग की। कर्मचारियों ने सरकारी बसों को नहीं चलने दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने गेट रैली की। यूनियन ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि मांगों को नहीं माना गया तो वे संघर्ष को और तेज करेंगे।
यूनियन के रघुनाथ ¨सह, महा ¨सह रौड़ी, हरदीप ¨सह काहलों ने पंजाब सरकार की नीतियों की आलोचना की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों नेताओं ने कहा कि सारा सिस्टम ठेके पर किया जा रहा है। पब्लिक सेक्टर के सभी संस्थान बंद करके ठेके पर दिया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बराबर काम बराबर वेतन के आदेश दो साल पहले जारी किए थे, लेकिन सरकार इसे यहां लागू नहीं कर रही है। कैप्टन सरकार द्वारा टाल मटोल की नीति अपनाई जा रही है। कर्मचारी नेताओं ने सरकार से 26 अक्टूबर 2016 के फैसले को लागू करने की मांग की। ठेके पर भर्ती को बंद कर पक्की भर्ती करने की मांग की। कर्मचारियों को ओवरटाइम देने की भी मांग की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मांगों को पूरा करवाने के लए एकजुट हो जाने की अपील कि, जिससे सरकार पर दवाब बनाया जा सके।
इस दौरान जनरल सेक्रेटरी सोढ़ी ¨सह, जसवंत ¨सह, परमजीत ¨सह, बल¨वदर ¨सह, हरनेक ¨सह, गुरदेव ¨सह, ज्ञानचंद, राज कुमार, ते¨जदर पाल ¨सह, जसवंत ¨सह, कुल¨वदर ¨सह व कुलदीप ¨सह मौजूद थे।