संत चांदी राम की याद में संत समागम करवाया
संवाद सहयोगी, काठगढ़ संत चांदी राम ¨सह ट्रस्ट रैलमाजरा द्वारा ब्रह्म ज्ञानी संत चांदी राम ¨सह
संवाद सहयोगी, काठगढ़
संत चांदी राम ¨सह ट्रस्ट रैलमाजरा द्वारा ब्रह्म ज्ञानी संत चांदी राम ¨सह बेदी व ब्रह्म ज्ञानी किशन कौर की याद में संत समागम उनकी तप भूमि गुफा गुरुद्वारा दुख भंजन साहिब में संस्था के संचालक बाबा किशन ¨सह की देखरेख में करवाया गया। इसमें दूर-दूर से आई संगतों ने सजदा किया।
इस मौके पर अखंड पाठ साहिब के पाठ के भोग डाले गए। इसके उपरांत कीर्तन दीवान सजाए गए। इस दौरान भाई रणजीत ¨सह के शेरे पंजाब ढाडी जत्थे ने गुरवाणी का कीर्तन किया। इस उपरांत धर्म चंद टौंसा एंड पार्टी, हरप्रीत ¨सह राणी जत्थों द्वारा अपनी हाजिरी लगाई गई। इस अवसर पर नन्हें कलाकारों, गुरनारायण, गुरवाणी, सिमरन व फतेह ¨सह ने भी समां बांधा। इस अवसर पर बीबी कुलवंत कौर, मीरा कौंर व संगीता बेदी पारिवारिक सदस्यों ने संत चांदी राम ¨सह बेदी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गुरदीप ¨सह, हरप्रीत ¨सह, परमजीत ¨सह, महेश्वर ¨सह लुधियाना वालों तथा नारी शक्ति वेलफेयर सोसायटी ने भी पूर्ण सहयोग दिया। इस अवसर पर सरपंच हजारा ¨सह, सल¨वदर ¨सह, कमलजीत ¨सह, लक्खा ¨सह, राज कुमार आदि उपस्थित थे।