बच्चों ने भजनों से सभी का मोहा मन
संवाद सहयोगी, बलाचौर जैन स्थानक बलाचौर में संवत्सरी पर्व स्वर्ण कांता महाराज की सुशिष्या श्रेष्ठा
संवाद सहयोगी, बलाचौर
जैन स्थानक बलाचौर में संवत्सरी पर्व स्वर्ण कांता महाराज की सुशिष्या श्रेष्ठा महाराज, डॉ. चंदना महाराज, कर्णिका महाराज, प्रियांशी महाराज- ठाणे पांच के सानिध्य में संवत्सरी पर्व श्रद्धा से मनाया गया।
वीरवार को अंतकृतदशां सूत्र के वाचन की पूर्णाहुति हुई। 90 महापुरुषों को वंदना करते हुए उनका गुणगान किया गया। भगवान महावीर और चंडकौशिक का रूपक किया गया। अ¨हसा परमोधर्म के प्रचार के लिए आज सभी मीट शाप बंद रखे गए।
इस अवसर पर मनन जैन, पूर्वी जैन, प्राची जैन, प्रिशा जैन आदि बच्चों ने सुंदर भजनों और रंगारंग कार्यक्रम से सभी का मनमोहा। अंजू जैन, साक्षी जैन, मिनी जैन, आशु जैन, कशवी जैन, सपना जैन, मनीषा जैन, अंकिता जैन ने नाटक और भजनों द्वारा सभी को आनंद विभोर किया। शुक्रवार को आठ दिन से चल रहे श्री नवकार महामंत्र के अखंड पाठ का सुबह 6.25 बजे भोग डाला जाएगा। सभी जैन समाज के सदस्यों ने चौरासी लाख जीव योनि से क्षमा मांग कर इस पर्व को मनाया।
इस मौके पर एसएस जैन सभा के पूर्व सचिव चिरंजीत लाल जैन ने ध्वजा रोहण किया। इस अवसर पर प्रधान नरेश जैन, सचिव शांति लाल जैन, कैशियर प्रवीण जैन, महिला मंडल की प्रधान कोमल जैन, तरुणी मंडल की प्रधान व सभी सदस्यों ने पूर्ण योगदान दिया।