Move to Jagran APP

राम की कृपा से ही होता है, जीवन का कल्याण

संवाद सहयोगी, काठगढ़ काठगढ़ के माता नयना देवी मंदिर में कमल जोशी परिवार की ओर से श्र

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 06:57 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 06:57 PM (IST)
राम की कृपा से ही होता है, जीवन का कल्याण
राम की कृपा से ही होता है, जीवन का कल्याण

संवाद सहयोगी, काठगढ़

loksabha election banner

काठगढ़ के माता नयना देवी मंदिर में कमल जोशी परिवार की ओर से श्री रामायण जी का पाठ करवाया गया। जिसका मंगलवार को भोग डाला गया। इस अवसर पर तप स्थान बौहड़ी साहिब के मुख्य गद्दी नशीन स्वामी दयाल दास महाराज ने शिरकत की।

संगत से भरे पंडाल को संबोधित करते हुए स्वामी दयाल दास ने कहा कि राम नाम सभी दुखों का निपटारा करता है, कोई भी शुभ कार्य करना हो तो धार्मिक काम से करो। ईश्वर को याद करो, तो आवश्य ही ठीक होगा और सफलता मिलेगी। राम कृपा से ही होता है जीवन का कल्याण। उन्होंने जोशी परिवार द्वारा करवाए गए श्री रामायण जी के पाठ की सराहना की। इस अवसर पर भक्ति संगीत का प्रोग्राम भी पेश किया गया।

इस अवसर पर मुकंदपुर की कमल गौरव एंड पार्टी ने भगवान राम के भजनों का गुणगान किया। उनके द्वारा गाया गया भजन मेरी कुटिया दे बिच अज राम आणगे.. पर सारा पंडाल झूम उठा। राम जी ने नाम ने पत्थर तारे हैं.. संगत ने खूब पसंद किया। कमलजोशी, तारा चंद जोशी, कुशन जोशी, गौरव जोशी परिवार की ओर से भगवान राम की आरती उतारी गई, प्रसाद बांटे गए।

इस अवसर पर सुभाष शर्मा, प्रधान सनातन धर्म सभा, ¨प्रसिपल चमन लाल आनंद, सरपंच जो¨गदर पाल दत्त, सुभाष आनंद, राम कुमार शर्मा, सुरेश गौतम, विजय शर्मा, कैलाश शर्मा, राघव भारद्वाज, दयाल शर्मा, प्रीतम चंद, राजेश लाडी, सोनू आनंद, विजय भारद्वाज, शशीपाल वर्मा, विनय गौतम आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.