'पॉजिटिव सोच रखने पर मिलती है कामयाबी'
संवाद सूत्र, नवांशहर केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थियों के लिए विश्
संवाद सूत्र, नवांशहर
केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थियों के लिए विश्व में महान परिवर्तन विषय को लेकर वर्कशाप करवाई गई। इसके प्रमुख वक्ता दीपक वोहरा (साऊथ सुडान अंबेसडर व प्राइम मिनिस्टर के सलाहकार) रहे हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि हमें एक-दूसरे पर भरोसा करना चाहिए। केसी कॉलेज व स्कूल के टीचरों का नाम जिला, राज्य, भारत देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बुलंदी पर है, क्योंकि यहां से अच्छी शिक्षा ग्रहण कर जो युवा विदेशों में नाम व शोहरत कमा रहे हैं, उन्हें केसी पर भरोसा था। दीपक वोहरा ने बताया कि आप जो भी काम करे उस पर भरोसा जरुर रखें तथा हमें अपनी सोच में सकारात्मकता लानी चाहिए, नकारात्मक सोच वाले भविष्य में कभी कामयाब नहीं हो सकते। किसी भी वस्तु व इंसान की जजमैंट जल्दी में न करे तथा जीवन का आधार ट्रस्ट, भरोसा होना चाहिए। इंसान की कामयाबी समय की पाबंदी, अनुशासन व कुछ न कुछ सीखने की कला में महारत हासिल करने में ही छिपी हुई है।
आज भारत की आर्थिक दशा को मजबूत देखते हुए दूसरे देश भी भारत में व्यवसाय करने के लिए अपनी ब्रांच खोल रहे हैं। भारतीय आज भी सारी दुनिया में सख्त मेहनत से काम करने के लिए जाने जाते हैं। उनका देश इतना मजबूत है कि वे अपने किसी भी बुरे समय आने पर विदेशों से मदद नहीं लेता। हम सभी भारतीय धन्य है कि ऐसे देश में जन्म लिया जहां के नागरिकों की ज्यादातर सोच पॉजिटिव है तथा किसी भी काम से यह मन नहीं चुराते। अगर हमने किसी भी काम में परिवर्तन लाना है तो पहले अपने आप से शुरुआत करनी होगी। प्राचीन भारत से कहीं ज्यादा नया भारत मजबूत है, क्योंकि इसमें युवाओं को योगदान ज्यादा है।
अंत में सीईओ मेजर जनरल जीके चोपड़ा (वीएसएम) ने अंबेसडर दीपक वोहरा का आभार व्यक्त किया। मौके पर कॉलेज ¨प्रसिपल, स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।