नमाज में अमन शांति की दुआ की
संवाद सहयोगी, काठगढ़ उमर रजा जामा मस्जिद में ईद का त्योहार उत्साह से मनाया गया। बड़ी संख्
संवाद सहयोगी, काठगढ़
उमर रजा जामा मस्जिद में ईद का त्योहार उत्साह से मनाया गया। बड़ी संख्या में मुस्लिम भाईचारे के लोगों ने सुबह नमाज अता की और अपने परिवारों की सुख-शांति तथा देश में अमन शांति बनी रहे, इसके लिए कामना की।
इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी और एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। जामा मस्जिद कांप्लेक्स में बड़ी संख्या में उपस्थित मुस्लिम समाज के लोगों को संबोधित करते हुए मौलवी एसए फारुखी ने कहा कि पहले हम सब भारतीय हैं। भारत में रहने वाला हर नागरिक भारतीय है। हमें आज के दिन अपने पंजाब व देश की सुख शांति की कामना करना चाहिए। जात-पात हमारा विषय है, उस अल्लाह ताला का नहीं है, उसके दरबार में ¨हदू हो या मुसलमान, सिख हो या ईसाई सभी एक बराबर हैं, इसलिए उसके वंदे को आपस में प्यार से रहना चाहिए।
इस अवसर पर आप पार्टी पंजाब के सदस्य ब्रिगेडियर राज कुमार तथा ग्राम पंचायत काठगढ़ ने सभी को बधाई दी।