Move to Jagran APP

23 तक मनाया जाएगा गणपति महोत्सव

संवाद सूत्र, बलाचौर 13 सितंबर से शुरू होने जा रहे गणपति महोत्सव की तैयारियां जोरों से चल रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 06:09 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 06:09 PM (IST)
23 तक मनाया जाएगा गणपति महोत्सव
23 तक मनाया जाएगा गणपति महोत्सव

संवाद सूत्र, बलाचौर

loksabha election banner

13 सितंबर से शुरू होने जा रहे गणपति महोत्सव की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इस साल भी शहर के ब्रह्मचारी मंदिर में नौवां गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

जानकारी देते हुए गणपति महोत्सव प्रबंधक कमेटी के सदस्य विपन कुमार ने बताया कि 13 सितंबर को गणेश जी का आगमन पर शोभायात्रा सुबह आठ बजे निकाली जाएगी, 22 को गणपति जी की महिमा का गुणगान रात नौ बजे से बंटी शहजादा, सर्बजीत मट्टू एंड पार्टी द्वारा किया जाएगा तथा 23 सितंबर को सुबह 9 बजे हवन यज्ञ की पूर्ण आहुति के बाद 10 बजे से लंगर शुरू किया जाएगा तथा शोभायात्रा दोपहर एक बजे से शुरू होकर विसर्जन शाम पांच बजे रोपड़ दरिया में किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.