Move to Jagran APP

सब होंगे जागरूक तब होगा भ्रष्टाचार का खात्मा

डीसी विनय बबलानी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए भ्रष्ट सिस्टम का हिस्सा न बनने का ²ढ़ संकल्प लेने से ही इसे खत्म किया जा सकता है। वे डीएएन कालेज आफ एजुकेशन में विजिलेंस ब्यूरो व जिला प्रशासन की ओर से करवाये गए संयुक्त सेमीनार को संबोधित कर रहे थे। डीसी ने कहा कि किसी प्रकार की समाजिक बुराई पर सरकार की ओर से कानून के द्वारा सख्ती उस समय ही कामयाब हो सकती है जब हम मन में ठान लें कि हमें भ्रष्ट प्रणाली का किसी भी कीमत पर हिस्सा नहीं बनना है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 06:57 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 06:57 PM (IST)
सब होंगे जागरूक तब होगा भ्रष्टाचार का खात्मा
सब होंगे जागरूक तब होगा भ्रष्टाचार का खात्मा

जासं, नवांशहर : डीसी विनय बबलानी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए भ्रष्ट सिस्टम का हिस्सा न बनने का दृढ़संकल्प लेने से ही इसे खत्म किया जा सकता है। वे डीएएन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विजिलेंस ब्यूरो व प्रशासन द्वारा करवाए संयुक्त सेमिनार में बोल रहे थे।

loksabha election banner

उन्होने कहा कि किसी प्रकार की सामाजिक बुराई पर कानून द्वारा की गई सख्ती तब कामयाब हो सकती है जब हम मन में ठान लें कि भ्रष्ट प्रणाली का किसी भी कीमत पर हिस्सा नहीं बनना है। आजादी के बाद मिलने वाली सुविधाओं व सेवाओं की प्राप्ति के लिए एक दूसरे से आगे जाने की होड़ एक हद तक रिश्वत को उत्साहित करने के लिए जिम्मेदार है। सरकार के स्तर पर भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सार्वजनिक सेवाओं को सेवा केंद्र व सांझ केंद्र इसके साथ आनलाइन शुरु करके तकनीक में पारदर्शिता लाकर इसमें सफलता मिली है। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त समाज के लिए आम लोगों व सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों से सहयोग देने की मांग की और इसके साथ भ्रष्टाचार से दूर रहने का प्रण भी लिया।

एसएपी (एच) हरीश दियामा ने कहा कि हमारी शार्टकट की आदत ही असल में भ्रष्टाचार की जननी है। इस सप्ताह मनाने का लाभ तभी मिलेगा यदि हम अपनी आदतों में तब्दीली लाएंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में हमें अब भी संभलने का मौका है। इसलिए मेहनत व ईमानदारी के रास्ते तरजीह देनी चाहिए।

एसएसपी विजिलेंस दिल¨जदर ¨सह ढिल्लों ने कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए नौजवानों को अहम भूमिका निभानी चाहिए। भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट सख्त व जनहित वाला बन गया है। नए प्रावधानों से सरकारी दफ्तरों में सरगर्म एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करनी आसान हो गई है। इस मामले में सजा सात साल या इससे बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि रिश्वत लेने से कानूनी तौर पर सजा मिलती ही है। इससे सामाजिक नुकसान भी होता है। उसका परिवार सामाजिक धब्बे का शिकार बन जाता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 180018001000 याद रखने के लिए भी कहा।

इस दौरान कालेज के विद्यार्थियों ने चाय पानी स्किट पेश की। छात्रा मनप्रीत कौर व सोनिया राणा, प्रकाश मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की विद्यार्थी मनप्रीत कौर भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावशाली भाषण पेश किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.