श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में शोभायात्रा 12 अप्रैल को
संवाद सूत्र, नवांशहर : धार्मिक उत्सव कमेटी नवांशहर की ओर से श्री राम नवमी की शोभायात्रा के उपलक्ष्य
संवाद सूत्र, नवांशहर : धार्मिक उत्सव कमेटी नवांशहर की ओर से श्री राम नवमी की शोभायात्रा के उपलक्ष्य वीरवार शाम को शिवधाम मंदिर नेहरू गेट में बैठक आयोजित की गई। धार्मिक उत्सव कमेटी के प्रधान जुगल किशोर दत्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शहर के सभी मंदिरों की कमेटियों और धार्मिक क्लबों के प्रधान व मेंबर्स शामिल हुए। उन्होंने अपने-अपने सुझाव पेश किए। श्री राम नवमी का पर्व 13 अप्रैल को मनाया जाएगा। शोभायात्रा 12 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे दाना मंडी शिव मंदिर से निकाली जाएगी। इसमें शहर के स्कूलों के बच्चों को भी निमंत्रण दिया जाएगा। शोभायात्रा में भगवान श्री राम की सुंदर झांकियां शहर के विभिन्न स्थानों रेलवे रोड, नेहरू गेट, चंडीगढ़ रोड, आर्य समाज रोड, कोठी रोड, गीता भवन रोड से होकर दाना मंडी मंदिर में संपन्न होगी। शोभायात्रा के बाद दाना मंडी मंदिर में लंगर की व्यवस्था भी होगी। शोभायात्रा से दो दिन पहले प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी। 10 मार्च को श्री राम शरणम और 11 मार्च को (वीरवार) सुबह पांच बजे घास मंडी मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। बैठक में मोद प्रकाश पाठक, अजीत सरीन, सुरिदर कुमार, मुकुंद हरिजुल्का, राजेश भारद्वाज, हरिओम साहनी, गोपाल सोनी, चेतन, अश्विनी कुमार जोशी, सतीश कुमार तेजपाल, हरमेश पुरी, शिवकुमार तेजपाल, अशोक वर्मा, अशोक शर्मा, चंद्रमोहन पिकी एमसी, तिलक राज शर्मा, हितेश ओहरी, परविदर बत्रा, हरिवंश अरोड़ा, जसपाल कुमार, कपिल केयरपाल, हुसन लाल बाली आदि उपस्थित थे।