11 जरूरतमंद परिवारों दिया राशन
जेएनएन, नवांशहर : नवांशहर में अरोड़ा सभा की ओर से मासिक राशन वितरण समारोह अद्वैत स्वरूप आश्रम कुटिया
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 05:22 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 05:22 PM (IST)
जेएनएन, नवांशहर : नवांशहर में अरोड़ा सभा की ओर से मासिक राशन वितरण समारोह अद्वैत स्वरूप आश्रम कुटिया पंडोरा मोहल्ला में आयोजित किया गया। इस समारोह में जरूरतमंद 11 परिवारों को राशन सेवा दी गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिलोक नाथ अरोड़ा, नवीन अरोड़ा, उत्तम सिंह सेठी शामिल हुए। सभा प्रधान राजन अरोड़ा ने बताया कि अरोड़ा सभा की और से पिछले कई वर्ष से अनेक प्रकार के सेवा कार्य किए जाते हैं, उसी कड़ी में पिछले कुछ महीनों से यह मासिक राशन सेवा शुरु की गई है। इसमें हर महीने 11 जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया जाता है। इस मौके पर सभा मेंबर योगेश कुमार, परविदर बत्रा, प्रदीप, वरुण, डा. प्रदीप, राजकुमार, विनोद अरोड़ा आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें