कीर्तनी जत्थों ने संगत को सिख इतिहास से जोड़ा
श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल नगर कीर्तन सजाया गया।
जेएनएन, नवांशहर : गुरुद्वारा शहीद गंज गांव उड़ापड़ की प्रबंधक कमेटी की और से समूह नगर निवासी और एनआरआइ के सहयोग से श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल नगर कीर्तन सजाया गया। इस अवसर पर पूरे गावं को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया था। संगत में भारी उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर चाय पकौड़े के साथ फलों के लंगर लगाए गए। गांव में सिख इतिहास से संबंधित ऐतिहासिक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा शहीद गंज से शुरू हुआ और गांव की परिक्रमा के बाद गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न रागी, ढाडी व कीर्तनी जत्थों द्वारा संगत को गुरुवाणी तथा सिख इतिहास से जोड़ा। प्रबंधक कमेटी के समूह सदस्यों की और से सभी संगत का धन्यवाद किया।