Move to Jagran APP

रेगुलर करने को लेकर मनरेगा कर्मियों ने बीडीपीओ दफ्तर के सामने किया रोष प्रदर्शन

मनरेगा कर्मचारी यूनियन शहीद भगत सिंह नगर द्वारा सरकार के विरोध में मनरेगा कर्मचारियों को रेगुलर ना करने पर रोष प्रदर्शन शुरू किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 05:38 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 05:38 PM (IST)
रेगुलर करने को लेकर मनरेगा कर्मियों ने बीडीपीओ दफ्तर के सामने किया रोष प्रदर्शन
रेगुलर करने को लेकर मनरेगा कर्मियों ने बीडीपीओ दफ्तर के सामने किया रोष प्रदर्शन

जेएनएन, नवांशहर : मनरेगा कर्मचारी यूनियन शहीद भगत सिंह नगर द्वारा सरकार के विरोध में मनरेगा कर्मचारियों को रेगुलर ना करने पर रोष प्रदर्शन शुरू किया गया है। यह रोष प्रदर्शन बीडीपीओ दफ्तर के आगे शुरू किया गया है। इस संबंध में यूनियन नेता ने बताया कि सरकार पिछले 10 से 12 वर्षों से मनरेगा कर्मचारियों को पक्का नहीं कर रही है। मनरेगा कर्मचारी ग्रामीण विकास और पंचायत विभागों में पिछले 12 सालों से विभिन्न टेंपरेरी पदों पर काम कर रहे हैं। सभी कर्मचारियों की भर्ती सरकार द्वारा रेगुलर भर्ती अपनाए जाने वाले मापदंडों अनुसार पूरी पारदर्शी प्रक्रिया द्वारा की गई है। मनरेगा यूनियन के जिला अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने बताया कि सरकार ने जिस प्रकार शिक्षा विभाग में सेंट्रल स्कीम अधीन अध्यापकों को पक्का किया है, उसी स्कीम तहत मनरेगा कर्मचारियों को भी पच्का करें। मनरेगा कर्मचारियों को भी उस पॉलिसी तहत जल्द ही पक्का किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो इस संबंध में 21 सितंबर तक जिला स्तर पर रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। यदि फिर भी सरकार ने मनरेगा कर्मचारियों की तरफ ध्यान नहीं दिया तो इसके बाद पंजाब स्तर के विशाल रोष प्रदर्शन किए जाएंगे और सड़कें जाम की जाएंगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। इस दौरान विभिन्न ब्लाकों से पहुंचे सदस्यों द्वारा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष सरबजीत सिंह, हरजिदर सिंह, नीरज कुमार, देशराज, मनप्रीत सिंह, अभिषेक बाली, मनजीत सिंह, कुलदीप सिंह, जितेंद्र सिंह, हरनेक पाल, नरेश कुमारी, अवतार चंद, आत्माराम, अंकुश और परमिदर सिंह मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.