दशहरे से लें कभी बुरा काम न करने की सीख
बलाचौर की पुरानी दाना मंडी स्थित सीता राम मंदिर परिसर में दशहरा धूमधाम से मनाया गया।
संवाद सहयोगी, बलाचौर : बलाचौर की पुरानी दाना मंडी स्थित सीता राम मंदिर परिसर में दशहरा धूमधाम से मनाया गया। नौ दिन से श्री रामलीला का मंचन किया जा रहा था। हलका विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर मुख्य मेहमान के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। यह प्रोग्राम नगर कौंसिल प्रधान नरिदर घई की अध्यक्षता में करवाया गया। लोगों के मनोरंजन के लिए सभ्याचारक प्रोग्राम पेश किया गया। बच्चों के मनोरंजन के लिए तरह-तरह के झूले लगाए गए थे। विधायक ने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। हम सभी को इस दिन से सीख लेनी चाहिए कि अपनी जिदगी में कभी भी बुरा काम नहीं करेंगे, क्योंकि बुराई का अंत हमेशा ही भयानक होता है। मंगूपुर ने कहा कि सरकार हमेशा ही ऐसे हर पर्व पर लोगों की सहायता के लिए तत्पर है। लोगों की रक्षा के लिए डीएसपी बलाचौर जतिदरजीत सिंह, एसएचओ बलाचौर सिटी राजेश ठाकुर, एसएचओ बलाचौर सदर गुरमुख सिंह सुरक्षा बलों के साथ मौजूद थे। मंगलवार देर शाम साढ़े छह बजे रावण के पुतले को अग्नि विधायक ने दी। अंत में नगर कौंसिल प्रधान नरिदर घई ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया और सभी को इस पर्व की बधाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। राज इंटरटेनमेंट ग्रुप द्वारा इस मौके पर शानदार सभ्याचारक प्रोग्राम पेश किया गया। इस अवसर पर पार्षद परमिदर मेनका, पार्षद सोढ़ी सिंह, रिक्की बजाज, बोबी राणा, सतीश जैन, सुखदेव जंडा, प्रेम लाल, सलोचन राणा, मनोज घई, राधे चौधरी, गगन घई, कमलपाल राणा, मंगा रणा, पार्षद कुलदीप कौर, अजय चौधरी, हरजीत सिंह जाडली, गौरव चौधरी चेयरमैन, सोनू भाटिया, विक्की चौधरी, राजिदर सिंह आदि के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।