दादा स्व.दिलबाग सिंह की समाधि पर अंगद व अदिति ने झुकाया शीश
विधायक अंगद सिंह व उनकी पत्नी विधायक अदिति सिंह ने दादा स्व.दिलबाग सिंह की समाधि स्थल पर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 08:19 PM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2019 08:19 PM (IST)
जागरण संवादाता, नवांशहर : विधायक अंगद सिंह व उनकी पत्नी विधायक अदिति सिंह ने चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित अंगद के दादा स्व.दिलबाग सिंह की समाधि स्थल पर माथा टेका। अंगद के साथ उनकी सभी बहनें व पति और साथ में अदिति की मां वैशाली व बहन दिव्यांशी भी मौजूद रहीं। अदिति इस दौरान पंजाबी पहरावे में नजर आई। उन्होंने पंजाबी गुलाबी सूट के साथ सिपल मेकअप किया। वहीं अदिति की बहन दिव्यांशी ने भी काले रंग का पंजाबी सूट पहना। अंगद के दादा स्व.दिलबाग सिंह नवांशहर से लगातार छह बार विधायक रहे व पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें