Move to Jagran APP

विवाहिता की मौत, दो घंटे थाना घेरने के बाद हत्या का केस दर्ज

मृतका के परिवार वालों में थाना काठगढ़ के आगे धरना लगा ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 10:49 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 10:49 PM (IST)
विवाहिता की मौत, दो घंटे थाना घेरने के बाद हत्या का केस दर्ज
विवाहिता की मौत, दो घंटे थाना घेरने के बाद हत्या का केस दर्ज

संवाद सहयोगी, काठगढ़ : गांव भरथला की विवाहिता गगनदीप कौर की वीरवार देर शाम अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक मृतका के परिवार वालों में थाना काठगढ़ के आगे धरना लगा दिया व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करने लगे। बलाचौर के डीएसपी दविदर सिंह खुद काठगढ़ थाने में पहुंच गए व लोगों को समझाने की मांग की पर मृतका के परिजन मामला दर्ज करने व उन्हें गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद मृतका के परिजनों ने धरना उठाया। पुलिस ने आरोरिपतों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

कई वर्षों से घर में चल रहा था झगड़ा

ससुराल में उसके घर वालों से झगड़ा काफी सालों से चल रहा था। कई बार पंचायतों द्वारा सुलझाने की कोशिश की गई, परन्तु बात नहीं बन पाई। वीरवार शाम को लड़की की मौत का समाचार मिलते ही जब पुलिस घर पर पहुंची। उसका शव बलाचौर के सरकारी अस्पताल में रखवाकर उसके मायके गांव सिबल मजारा के लोग पुलिस स्टेशन काठगढ़ पहुंच गए और लड़के वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर बड़ी संख्या में जमा हो गए। मृतक गगनदीप कौर पत्नी सर्वजीत सिंह उर्फ साबी वासी भरथला बेट थाना काठगढ़ दोनों की घर में आपसी झगड़ा रहता था। सर्वजीत साबी दिहाड़ीदार मजदूर है। वह बेलदार का काम करता था। उसके दो बच्चे भी हैं। गांव सिबल मजारा से नगर निवासी सरपंच, पंच, नंबरदार साथ में महिलाएं लड़की के पिता गुरमेल राम के साथ थाने में इंसाफ मांगने के लिए पहुंचे हैं। घटना का समाचार मिलते ही डीएसपी बलाचौर दविदर सिंह भी वहां पर पहुंच गए। पंचायतों के बाद भी खत्म नही हुआ झगड़ा

लड़की के पिता गुरमेल राम ने बताया कि कई बार पंचायतों द्वारा हम झगड़े को निपटाने की कोशिश की गई। परन्तु लड़के वालों पर कोई असर नहीं हुआ। वीरवार शाम को उन्हें लड़की की मौत की सूचना मिली, तो वह घबरा गए। जिस बात का डर था, वहीं हो गया। पुलिस से हमने इंसाफ लेना है और आरोपितों को सलाखों में बंद करवाना है। जल्द पकड़ में होंगे आरोपित

थाना प्रभारी परमिदर सिंह ने बताया कि लड़की की मौत की जब सूचना मिली तो वो उसी समय घटनास्थल पर पहुंचे तो वह वहां पर बेहोशी की हालत में थी। डॉक्टर को बुलाया गया तो उसे मृतक घोषित कर दिया गया। उसका शव तुरंत पोस्टमार्टम के लिए बलाचौर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लड़की के पिता गुरमेल राम के बयानों पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया, जिनमें लड़की का पति सर्वजीत साबी पुत्र देसराज, कशमीर कौर पत्नी तरसेम लाल (चाची), रवि कुमार चचेरा भाई तथा दो अन्य महिलाएं शामिल हैं। थाना प्रभारी काठगढ़ तथा डीएसपी बलाचौर ने आश्वासन दिया कि तफ्तीश जारी है। जल्द ही आरोपित गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.