संकीर्तन मंडली ने किया भोले बाबा का गुणगान
बंगा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्राचीन शिव मंदिर सुनियारा बाजार बंगा में शिव कांवड़ संघ द्वारा पहली बार नीलकंठ शिवालय महाआरती सेवा मंडल द्वारा महाआरती की गई।
संवाद सूत्र, बंगा : शिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्राचीन शिव मंदिर सुनियारा बाजार बंगा में शिव कांवड़ संघ द्वारा पहली बार नीलकंठ शिवालय महाआरती सेवा मंडल द्वारा महाआरती की गई। डमरू की धुन से सुनियारा बाजार गूंज उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इससे पहले महिला संकीर्तन मंडली द्वारा शिव भोले भंडारी की महिमा का गुणगान किया गया। वहीं सभी ने भोले भंडारी से परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। शिव कांवड़ सेवा संघ द्वारा नीलकंठ शिवालय महाआरती सेवा मंडल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी प्रबंधक कमेटी के सदस्य मौजूद थे। इस अवसर पर बाबा दविदर कौड़ा, डॉ. बलबीर राज शर्मा, डॉ. राजन शर्मा, जनक गौतम, पवन गौतम, संजय शर्मा, पुनीत कुमार, राहुल जैन, विकास पाहवा, सीमा, हिम्मत तेजपाल, पंडित विक्रम शर्मा, पंडित पुष्पांकर भारद्वाज आदि भक्तजन मौजूद थे।