वकीलों की हड़ताल से लोग प्रभावित
बार एसोसिएशन बलाचौर का कोई भी सदस्य अदालत में कामकाज के लिए नहीं गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 07:01 PM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 07:01 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बलाचौर : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की बार एसोसिएशन के आह्वान पर वीरवार को बार एसोसिएशन बलाचौर की और से उनके समर्थन में एक जुटता दिखाते हुए एक दिन की हड़ताल रखी गई। इस दौरान बार एसोसिएशन बलाचौर का कोई भी सदस्य अदालत में कामकाज के लिए नहीं गया। जिस कारण काम काज काफी प्रभावित हुआ और लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान बार एसोसिएशन के प्रधान हरजिदर सिंह सैणी, जतिदर कुमार अग्निहोत्री, अवतार सिंह मान, अरुणदीप सिंह ढिल्लों, टीआर दत्ता, प्रेम चंद शर्मा, पुष्प कुमार राणा, नवीन कुमार आदि के अलावा समूह सदस्य मौजूद थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें