महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंदिरों में रौनक
काठगढ़ शिवरात्रि के पवित्र त्योहार के लिए क्षेत्र के सभी मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भगवान भोलेनाथ के मंदिर गांव चाहलां में भी तैयारियों पूरी हैं। यहां बड़ा मेला लगता है और दूर-दूर से शिव भगत जल चढ़ाने तथा भोले नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहुंचते हैं।
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : शिवरात्रि के पवित्र त्योहार के लिए क्षेत्र के सभी मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भगवान भोलेनाथ के मंदिर गांव चाहलां में भी तैयारियों पूरी हैं। यहां बड़ा मेला लगता है और दूर-दूर से शिव भगत जल चढ़ाने तथा भोले नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहुंचते हैं। तप स्थान बौहड़ी साहिब में प्रसिद्ध मंदिर जो कि सदा प्रसन्न महादेव के नाम से जाना जाता है, वहां भी भक्तों का आना जाना शुरू हो गया है। मंदिर व स्थान के गद्दी नशीन स्वामी दयाल महाराज ने बताया कि भोलेनाथ की पूजा सोमवार को होगी। शिव अराधना की जाएगी और प्रसाद बांटे जाएंगे। इसी तरह नयना देवी मंदिर काठगढ़, माता वैष्णो देवी मंदिर काठगढ़, शीतला माता मंदिर काठगढ़, राधा कृष्ण मंदिर काठगढ़, शिव मंदिर सूरापुर, शिव मंदिर रैलमाजरा, शिव मंदिर टौंसा में भगवान भोलेनाथ का यह दिन बड़े श्रद्धापूर्वक से मनाया जा रहा है। मंदिरों को नई नबेली दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। पाठ रखकर भोग डाले जाएंगे। लंगर व्यवस्था का भी प्रबंध है। व्रत रखने वालों के लिए विशेष तौर पर फूल व दूध आदि के लंगर वितरित किए जाएंगे।