जीओवाल बछुआं टोल प्लाजा फिर हुआ चालू
जिले में टोल प्लाजा की संख्या फिर से तीन हो गई है। वीरवार को जीओवाल बछुआं टोल प्लाजा को दोबारा से चालू कर दिया गया। इस टोल का काम भी अभी पूरा नहीं हुआ है
सतीश शर्मा, काठगढ़ : जिले में टोल प्लाजा की संख्या फिर से तीन हो गई है। वीरवार को जीओवाल बछुआं टोल प्लाजा को दोबारा से चालू कर दिया गया। इस टोल का काम भी अभी पूरा नहीं हुआ है, अभी स्टाफ को रखने के लिए बिल्डिग को बनाया जा रहा है। अचानक इसकी शुरुआत करते समय कई लोगों के साथ झगड़ा बहस भी हुई है। क्योंकि इसका गुप्त रूप से शुरू होना सियासतदानों के लिए भी एक हैरानी वाला काम रहा। पहला दिन होने के कारण पूरी सैटिग नहीं हो पाई। लोगों को कड़कती धूप में लाइनों में गाड़ियां लगाकर रुकना पड़ा, जिससे उनके साथ बहसबाजी भी हुई।
कंडी संघर्ष कमेटी पंजाब के कामरेड कर्ण सिंह राणा ने कहा कि जनता तो पहले ही आर्थिक बोझ नहीं झेल पा रही, ऊपर से इसे बिना बताए शुरू कर दिया। टोल प्लाजा के लिए केवल इस क्षेत्र को बार-बार क्यों चुना जा रहा है। सुरिदर छिदा पूर्व यूथ प्रधान कांग्रेस ने बताया कि इस टोल प्लाजा को लगाते समय कोई भी समाचार प्रकाशित नहीं हुआ है। टोल कंपनी का बी नेशनल हाइवे को बनाने का काम भी पूरा नहीं हुआ, इसको पहले ही शुरू कर दिया है।
ट्रांसपोर्टर शाम लाल खटाणा ने बताया कि लोक सभा हलका श्री आनंदपुर साहिब जिसे गुरु की नगर कहा जाता है, इसमें टोल प्लाजा की संख्या एक फिर छह हो गई है, इसे ही बार-बार क्यों चुना जा रहा है। घर से निकलते समय कोई ऐसा रास्ता नहीं है, जहां पर टोल प्लाजा देकर न निकला जाए।
नेशनल हाईवे अथारिटी को फोन लगाने का प्रयास किया तो फोन नहीं उठाया। टोल पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि इसकी मंजूरी लेकर शुरू किया गया है। थाना प्रभारी काठगढ़ परमिदर सिंह ने बताया कि पुलिस थाना काठगढ़ को इसकी कोई सूचना नहीं है।