मेरो छोटो सो कन्हैया बड़ो प्यारो लागे
श्यामा श्याम संकीर्तन मंडल ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया।
जागरण संवाददाता, नवांशहर : श्यामा श्याम संकीर्तन मंडल ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया। मंडल के प्रधान परविदर बत्रा ने बताया कि जब जब धर्म की हानि एवं धरती पर पापियों की वृद्धि होती है तब तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं और पापियों का नाश करते हैं। इसी तरह जब द्वापर युग में धरती पर कंस का अत्याचार बढ़ा तब भगवान ने सोलह कलाओ से सम्पूर्ण अवतार धारण किया भगवान के प्रकट उत्सव को श्री कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
मंडल के वाइस प्रधान अंकुश निजावन ने बताया कि आज के संकीर्तन में नंद लाला प्रगट भयो आज वृज ने लडुया बंटे, नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, मेरो छोटो सो कन्हैया बडो प्यारो लागे भजन गाकर जन्मोत्सव मनाया।
इस मौके पर परविदर बत्रा, अंकुश निजावन ,अनिल कुमार, शीला देवी, अरुणा रानी, प्रिया, प्रियंका, मनी कुमार, प्रदीप ढींगरा, चमन लाल सैनी, सनी चंदला, अखिल शर्मा, राकेश विज, गीता बत्रा उपस्थित रहे।