धर्मकोट व भंगल खुर्द में किरती किसान यूनियन ने बनाई समिति
नवांशहर किरती किसान यूनियन ने 26 जनवरी को किसानों द्वारा दिल्ली में की जा रही ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के बारे में गांव धर्मकोट व भंगल खुर्द में इसकी तैयारियों के बारे में बैठक की। इसके मद्देनजर गांव धर्मकोट में 24 सदस्यों की समिति बनाई गई जिसमें प्रमुख रूप से बलिहार सिंह को प्रधान तस्वीर सिंह उपप्रधान शमशेर सिंह सचिव जतिदर सिंह उपसचिव जोगिदर सिंह कोषाध्यक्ष व मनवीर सिंह सहायक कोषाध्यक्ष चुने गए।
जागरण संवाददाता, नवांशहर
किरती किसान यूनियन ने 26 जनवरी को किसानों द्वारा दिल्ली में की जा रही ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के बारे में गांव धर्मकोट व भंगल खुर्द में इसकी तैयारियों के बारे में बैठक की। इसके मद्देनजर गांव धर्मकोट में 24 सदस्यों की समिति बनाई गई, जिसमें प्रमुख रूप से बलिहार सिंह को प्रधान, तस्वीर सिंह उपप्रधान, शमशेर सिंह सचिव, जतिदर सिंह उपसचिव, जोगिदर सिंह कोषाध्यक्ष व मनवीर सिंह सहायक कोषाध्यक्ष चुने गए। इसी तरह भंगल खुर्द में 22 सदस्यीय समिति बनाई गई, जिसमें प्रमुख रूप से बहादुर सिंह प्रधान, तलवण सिंह उपप्रधान, कश्मीर सिंह सचिव, शमशेर सिंह कोषाध्यक्ष व सुखदेव सिंह को सहायक कोषाध्यक्ष चुना गया।
उक्त बैठकों को किरती किसान यूनियन के कुलविदर सिंह वड़ैच, परमजीत सिंह सहाबपुर, अशोक कुमार, अकाशदीप, श्रेष्ठ सिंह संधू, सुलक्खण सिह व मनप्रीत सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने किसानों से उक्त ट्रैक्टर परेड में बढ़-चढ़कर ट्रैक्टर ले जाकर शामिल होने की भी अपील की।
-----------
दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने के लिए जब्बोवाल में की बैठक
संवाद सहयोगी, बंगा
किरती किसान यूनियन की ओर से दिल्ली में ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए गांव जब्बोवाल में बैठक की गई। इस दौरान जिला किरती किसान यूनियन सिंह के सचिव तरसेम सिंह बैंस, कश्मीर सिंह मल्लपुर अड़कां, जरनैल सिंह काहमा ने संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली से किसान संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर काले कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां फूंककर 13 जनवरी को लोहड़ी मनाई जाएगी और 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से किसान व मजदूर ट्रैक्टर-ट्रालियों से 24 जनवरी को दिल्ली रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां से ट्रैक्टर चेतना मार्च निकाला जाएगा, जो बंगा क्षेत्र के 22 गांवों में से गुजरेगा। इसके लिए 17 सदस्यीय कमेटी भी बनाई गई, जिसमें तलविदर सिंह को प्रधान, जसकरण सिंह उपप्रधान, किरणजीत सिंह सचिव, जसप्रीत उप सचिव व मनप्रीत सिंह को कैशियर चुना गया।
-----------
आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर करेंगी ट्रैक्टर परेड में शिरकत
जागरण संवाददाता, नवांशहर
आल पंजाब आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन ने एलान किया है कि प्रदेश भर से आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर 26 जनवरी को किसानों की तरफ से दिल्ली में की जा रही ट्रैक्टर परेड में प्रदेश प्रधान हरगोबिंद कौर के नेतृत्व में शिरकत करेंगी। यह जानकारी यूनियन की ब्लाक प्रधान पूना चौधरी ने दी है।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर किसान संघर्ष के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और केंद्र सरकार के साथ हर लड़ाई में किसानों के साथ मिल कर लड़ेंगी। दिल्ली जाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों के गुस्से के आगे झुकना ही पड़ना है और जीत किसानों की होगी। उन्होंने सभी वर्गो से अपील की है कि सरकार की गलत नीतियों को सभी समझें और जागरूक होकर केंद्र की भाजपा सरकार को इसका जवाब दें।