Move to Jagran APP

चुनाव से पहले मुख्यमंत्री थोपना संविधान का निरादर : अश्वनी जोशी

गणतंत्र दिवस हमारे संविधान के प्रति यह एक उत्सव रूपी व मान का दिन है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 03:32 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 05:08 PM (IST)
चुनाव से पहले मुख्यमंत्री थोपना संविधान का निरादर : अश्वनी जोशी
चुनाव से पहले मुख्यमंत्री थोपना संविधान का निरादर : अश्वनी जोशी

जागरण संवाददाता, नवांशहर :

loksabha election banner

गणतंत्र दिवस हमारे संविधान के प्रति यह एक उत्सव रूपी व सम्मान दिवस भी। हमारे संविधान का मुख्य श्रेय सम्मान डा. भीमराव आंबेडकर को दिया जाता है। गणतंत्र दिवस के आगमन पर हमारे लिए चितन का विषय है कि कुछ लोग इस संविधान के मुताबिक न चलते हुए देश में मनमानी करने से गुरेज नहीं करते। हम सभी ने स्कूलों में पढ़ा होगा कि विधानसभा के लिए लोग अपने अपने विधायक चुनते हैं। फिर यह चुने हुए विधायकों को मुख्यमंत्री का चुनाव करना होता है।

नवांशहर से वशिष्ट समाज सेवी अश्वनी जोशी ने कहा कि हैरानीजनक बात है कि केजरीवाल और भगवंत मान व आम आदमी पार्टी के अन्य अधिकारियों ने संविधान के विपरीत चल कर मुख्यमंत्री चुनाव का जो टेलीफोनिक ड्रामा रचा है, एक तकनीकी तरह से डा. भीमराव आंबेडकर की सोच और संविधान के विरुद्ध है। इस पर बुद्धिजीवी वर्ग को मंथन करने की अपील है। सियासत में कब्जा करने के लिए किसी प्रकार से संविधान के नियमों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। चुनाव कमीशन को खुद ही इसका संज्ञान लेना चाहिए था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.