काठगढ़ में जारी है अवैध खनन का खेल
शिवालिक की पहाड़ियों के साथ रेत और मिट्टी का खेल पर्यावरण के लिए भारी खतरा बनता जा रहा है।
सतीश शर्मा, काठगढ
जिले में अवैध माइनिग का खेल धड़ल्ले से जारी है। हालांकि प्रशासन यह कहता रहा है कि जिले में अवैध माइनिंग बंद है। अवैध माइनिग करने वालों को रोकने वाला कोई भी नहीं है। रोजाना यहां से दर्जनों टिप्परों में भर कर रेत व मिट्टी अवैध माइनिग दिन रात हो रहा है। इनके खिलाफ माइनिग विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उल्लेखनीय है कि इलाके कई संगठन इसके खिलाफ आवाज उठा चुके हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं होता है।
शिवालिक की न पहाड़ियों के साथ रेत और मिट्टी का खनन पर्यावरण के लिए भारी खतरा बनता जा रहा है। सरेआम चल रहे इस खेल को खामोश होकर प्रशासन और अपने आप को लाचार साबित कर रहा है। काठगढ़ क्षेत्र के आसपास लगते गांवों के साथ-साथ जो पहाड़ियां हैं, उनको काटने के लिए हाई स्केल पर काम चल रहा है। दिन रात चल रहे टिप्परों ने आम जनता की शांति को भी भंग कर रखा है। पंजाब सरकार का भूमि सुरक्षा विभाग भी गहरी नींद सो रहा है। टिप्परों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। न मिट्टी का पता चल रहा है और न ही रेत का पता चल रहा है। यह खेल धड़ल्ले से चल रहा है और जनता की आंखों में धूल झोंकी जा रही है। माइनिग विभाग की खामोशी तो अपने आप पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है। पुलिस माइनिग विभाग को कह रही है और माइनिग विभाग उनको कह कर अपना पल्ला छुड़ा रहा है। त्योहारों के दिन चल रहे हैं। कंडी संघर्ष कमेटी के महासचिव कामरेड राणा कर्ण सिंह ने कहा कि अवैध खनन का खेल बंद होना चाहिए। इससे पर्यावरण को तो नुकसान हो रहा है। इससे सरकार को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर नकेल कसी जानी चाहिए।
कामरेड महासिंह रौड़ी संघर्ष कमेटी के महासचिव, काठगढ़ के पूर्व सरपंच जोगिदर पाल दत्त ने संयुक्त रूप में कहा है कि अगर इस खेल को नकेल न डाली गई तो कुछ दिन के अंदर सरकार की नींद को खोल दिया जाएगा। इसके लिए अगली रणनीति को शीघ्र ही घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध माइनिग पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है। अवैध माइनिग वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : एसडीओ
माइनिग विभाग के एसडीओ बलाचौर जसविदर सिंह ने कहा कि बिना परमिट के कहीं भी खनन नहीं हो सकता है। जिस टिप्पर चालक के पास विभाग की पर्ची नहीं होगी। वह अवैध होगा। यदि कोई अवैध माइनिग कर रहा है तो विभाग उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।