Move to Jagran APP

ससुराल में कहासुनी पर पत्नी की किरच मार हत्या की

गांव बारेके में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ झगड़ा होने पर उसके पेट में किरच मारकर हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 12:40 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 06:08 AM (IST)
ससुराल में कहासुनी पर पत्नी की किरच मार हत्या की
ससुराल में कहासुनी पर पत्नी की किरच मार हत्या की

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : गांव बारेके में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ झगड़ा होने पर उसके पेट में किरच मारकर हत्या कर दी। आरोपित ने वारदात को ससुराल में ही अंजाम दिया। ससुराल में साले की बेटी के जन्मदिन पर प्रोग्राम था, इसमें पत्नी-पत्नी में कहासुनी हो गई। पहले तो आरोपित बेटे को लेकर अपने घर छांगा रहिमके चला गया। फिर दो घंटे बाद वापस आया और पत्नी को बहाने से घर से बाहर ले जाकर उसे किरच मारकर फरार हो गया। सीमा रानी (40) को घरवालों ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिवार वाले उसे फिरोजपुर के निजी अस्पताल लेकर गए तो वहां डॉक्टरों ने सीमा रानी को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीमा रानी की मां महिद्रो ने सिविल अस्पताल फिरोजपुर में बताया कि उनके बेटे धर्मपाल की बेटी प्रिया का 17 जनवरी को पहला जन्मदिन था। इसके लिए उन्होंने छांगा राय में ब्याही बेटी सीमा रानी को भी आमंत्रित किया था। बीते दिन शाम को दामाद निशान सिंह बच्चों और बेटी को लेकर सात बजे बारेके उनके घर आ गया था। कार्यक्रम होने के कुछ देर बाद निशान मामूली बात को लेकर सीमा के साथ बहस करने लगा और फिर झगड़ा करने लगाया। उसने समझाने का प्रयास किया, लेकिन निशान अपने एक बेटे को लेकर छांगा रहिमके चला दिया। फिर रात नौ बजे के करीब वापस आया और सीमा को घर से बाहर ले आया। महिद्रो ने बताया कि वह भी पीछे-पीछे गई। घर से कुछ दूर जाकर निशान ने सीमा के पेट में किरच मार दिया और भाग गया। बेटी चिल्लाई तो उसने देखा कि सीमा के पेट से खून बह रहा है। मां ने बताया कि उसने बेटों की मदद से सीमा को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.