श्रीराम मंदिर के निर्माण से हिदुओं में खुशी
समाज सेवक अश्वनी जोशी ने कहा कि राम मंदिर के लिए किए गए भूमि पूजन से समस्त हिदुओं में खुशी की लहर है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 03:31 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 05:50 PM (IST)
जेएनएन, नवांशहर : समाज सेवक अश्वनी जोशी ने कहा कि राम मंदिर के लिए किए गए भूमि पूजन से समस्त हिदुओं में खुशी की लहर है। भगवान राम विषम परिस्थितियों में भी नीति सम्मत रहे। उन्होंने वेदों और मर्यादा का पालन करते हुए सुखी राज्य की स्थापना की। भगवान राम के मन्दिर का शिलान्यास रखने के लिए तमाम सांसारिक विधियों से गुजरना राम भक्तों की सहनशीलता का परिचय करवाता है। इस अवसर पर हम राममय होकर विश्वभर के राम भक्तों को प्रणाम करते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें