मांगों के लिए भूख हड़ताल पर जटे सेहत कर्मचारी
स्वास्थ्य कर्मचारी संघर्ष कमेटी के आह्वान पर जिले के पांच स्वास्थ्य कर्मी वीरवार को सुबह नौ बजे से पांच बजे तक मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे और प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
जागरण संवाददाता, नवांशहर : स्वास्थ्य कर्मचारी संघर्ष कमेटी के आह्वान पर जिले के पांच स्वास्थ्य कर्मी वीरवार को सुबह नौ बजे से पांच बजे तक मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे और प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि उनकी प्रमुख मांग है कि सभी ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जाए। संघर्ष कमेटी की ओर से एनएचएम, 2211 और ठेका आधारित कर्मचारियों को पक्का करना, 1263 नवनियुक्त कर्मचारियों का प्रोवेशन पीरियड दो साल करना और सभी मल्टीपर्पज कैडर को कोरोना के दौरान किए कार्यों के बदले स्पेशल इंक्रीमेंट देना उनकी मुख्य मांगों में शामिल है। उन्होंने कहा कि रोजाना पांच कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं। नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को नही माना तो सात अगस्त को मोती महल पटियाला का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को नही माना जाता तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर सुरजीत कौर, सुमन शर्मा, सुनीता रानी, हरजिदर सिंह आदि मौजूद रहे।