9वां वार्षिक गणेश उत्सव दो सितंबर से
श्री गणेश मंडल सराफां बाजार नवांशहर की ओर से 9वां वार्षिक श्री गणेश उत्सव दो सितंबर से आठ सितंबर तक मनाया जाएगा।
जेएनएन, नवांशहर : श्री गणेश मंडल सराफां बाजार नवांशहर की ओर से 9वां वार्षिक श्री गणेश उत्सव दो सितंबर से आठ सितंबर तक मनाया जाएगा। इस संबंध में तैयारियां पूरी श्रद्धा से चल रही हैं। सेवादारों की जानकारी अनुसार एक सितंबर को कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आरती रोजाना सुबह व रात को साढ़े आठ बजे की जाएगी। महिला कीर्तन रोजाना दोपहर तीन से साढ़े पांच बजे तक किया जाएगा। छह सितंबर को भंडारा दोपहर एक बजे लगाया जाएगा। आठ सितंबर को हवन यज्ञ सुबह नौ बजे, शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल सराफां बाजार से 11 बजे शुरू होगी तथा मूर्ति विसर्जन सतलुज दरिया माछीवाड़ा पुल राहों में की जाएगी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप