सेवा सप्ताह के तहत झुग्गी झोपड़ियों में बांटे फल
नवांशहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने दाना मंडी के पीछे वाली झुग्गी झोपड़ियों में लोगों में फल बांटे।
जागरण संवाददाता,नवांशहर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने दाना मंडी के पीछे वाली झुग्गी झोपड़ियों में लोगों में फल बांटे। मोर्चा के जिला प्रधान सुरिदर बगानिया ने बताया की पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के पंजाब प्रधान आरके अटवाल एवं जिला प्रधान पूनम माणिक के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा जिला नवांशहर में सेवा के कार्य कर रहा है। इस मौके पंजाब अनुसूचित जाति मोर्चा के पंजाब कार्यकारणी मेंबर दौलत राम भी मौजूद थे। इस दौरान जिला प्रधान पूनम माणिक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केक भी काट। इस अवसर पर अश्वनी बलगन, बहादुर चंद अरोर , संतोष शर्मा, अहिसा पाठक, नम्रता खन्ना , प्रोमिला शर्मा, कर्ण लड़ोइया, विक्रम शर्मा व विशाल शर्मा भी मौजूद थे। इसके अलावा कर्ण दीवान, जीवन कुमार, लकी शर्मा, प्रिस ऐरी ,कुलदीप सिंह, पवन अरोड़ा, राजिदर सैनी, मोहित जैन, रविश दत्ता , विकास शर्मा, शिदर पाल, अनिल कुमार, गौरव जगपाल, राजीव शर्मा , अनिल, पुरुषोत्तम, रोबिन, अनिल कुमार, अजित सिंह, लाली, कुणाल व, गौरव सहोता ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।